
महान क्रांतिकारी वीर शहीद मंगल पांडे का शहीदी दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया – नई दिल्ली | 8 अप्रैल 2026
By: Satyaprakash Dwivedi
विश्व मानव कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शिवराम मिश्रा के नेतृत्व में, सत्य सनातन स्वर्ण मानव धर्म भारतीय महासंघ पार्टी के तत्वाधान में महान क्रांतिकारी वीर शहीद मंगल पांडे का शहीद दिवस बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ विक्टोरिया पैलेस, नई दिल्ली में मनाया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित शिवराम मिश्रा, विनोद झा एवं विशाल अरोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक एकता और मानव कल्याण के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी, सुदर्शन न्यूज चैनल के प्रधान संपादक धर्म योद्धा सुरेश chavanke के संगठन सुदर्शन राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ पवन आर्या, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव सोनू सैनी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा शर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गीता अरोड़ा, राष्ट्रीय महासचिव मनोज शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा एवं महिला महासचिव सहित अन्य सोनिया शर्मा समाजसेवी (दिल्ली)
उज्ज्वल मंथन भारत सेवा फाउंडेशन संस्थापिकापदाधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने वीर शहीद मंगल पांडे के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में एकता, नैतिकता एवं राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और मानव कल्याण के संकल्प के साथ हुआ। आयोजकों ने इसे सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।